शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया यौन शोषण

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत बागुनहातु डी ब्लॉक के रोड नंबर -7 निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाकर संदीप बावरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.शिकायत के अनुसार युवक दो साल से यौन शोषण कर रहा है. संदीप उसका पड़ोसी है. युवती जब संदीप से शादी के लिए कहती […]

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत बागुनहातु डी ब्लॉक के रोड नंबर -7 निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाकर संदीप बावरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.शिकायत के अनुसार युवक दो साल से यौन शोषण कर रहा है. संदीप उसका पड़ोसी है. युवती जब संदीप से शादी के लिए कहती थी तो वह उसे स्वीकार कर लेता था.

दो साल बाद जब युवती ने शादी करने की जिद की तो संदीप ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद शादी करने से साफ इनकार कर दिया. सिदगोड़ा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >