साथ निकली अभिषेक -सूरज की शव यात्रा, दोस्तों के साथ रो पड़ी बस्ती
जमशेदपुर : खरकई नदी के बड़ौदा घाट में होली के दिन डूबे इस्ट प्लांट बस्ती शिवनगर के अभिषेक पांडेय और सूरज गुप्ता का शव शनिवार को शिव घाट के पास से बरामद किया गया. बागबेड़ा पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुबह 7 बजे तक शव बाहर निकाला गया. हालांकि बच्चों की तलाश के […]
जमशेदपुर : खरकई नदी के बड़ौदा घाट में होली के दिन डूबे इस्ट प्लांट बस्ती शिवनगर के अभिषेक पांडेय और सूरज गुप्ता का शव शनिवार को शिव घाट के पास से बरामद किया गया. बागबेड़ा पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुबह 7 बजे तक शव बाहर निकाला गया. हालांकि बच्चों की तलाश के लिए रांची से एनडीआरएफ की 18 सदस्यीय टीम सुबह बड़ौदा घाट पहुंची थी.
शव को बाहर लाने में एनडीआरएफ ने भी मदद की. शव का पोस्टमार्टम कर शनिवार को ही सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. अभिषेक के पिता संतोष पांडेय और सूरज के पिता अनिल गुप्ता ने चिता को मुखाग्नि दी.
बार-बार अचेत हो रही थीं मां और बहन, पिता का सब्र टूटा: अभिषेक और सूरज के शव घर पर आने के साथ ही दोनों की मां की स्थिति बिगड़ गयी थी. बेटा के शव को देखते ही मां अचेत हो गयी. दोनों की छोटी बहनों का रो रोकर बुरा हाल था. घटना के दिन से अभिषेक के पिता संतोष पांडेय और सूरज के पिता अनिल गुप्ता बेटों की तलाश में घर से बड़ौदा घाट पर दौड़ लगाते रहे थे. खुद में हिम्मत बांधे रखे पिता बेटों के शव को देखकर टूट गये और दहाड़ मार कर राेने लगे. आंखों में भरे आंसू को राेक न नहीं पाये.
टीसीएस के पास से दोनों दोस्तो की शव यात्रा एक साथ निकली : नदी नहाने गये सभी छह दोस्त करीबी दोस्त थे. अभिषेक और सूरज दोनों जिगरी दोस्त थे. दोनों के घर से शव अलग अलग मार्ग से निकला. लेकिन टीएसएस के पास आकर दोनों की शव यात्रा साथ हो गयी.
प्रशासन ने तीनों परिवारों को सौंपा दस-दस हजार रुपये. शनिवार को जमशेदपुर अंचलाधिकारी अनुराग तिवारी ने तीनों मृतकों के घर जाकर परिजनों को प्रशासन की ओर से दस-दस हजार रुपये दिये.
छात्र रितिक का हुआ दाह संस्कार : गुरुवार को प्लेटिना सिटी के पास खरकई नदी में नहाने के दौरान डूबे रितिक कुमार का शनिवार को पार्वती घाट पर दाह संस्कार किया गया. उसके दादा ने उसे मुखाग्नि दी.