जमशेदपुर : हाइवा ने कुचलकर एक की मौत

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत एबीएम कॉलेज गोलचक्कर के पास शनिवार की सुबह 11.15 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया. इसमें बागुनहातु डी ब्लॉक निवासी देवाशीष घोष (48) की मौके पर ही मौत हो गयी. देवाशीष ठेका कंपनी भगवती इंटरप्राइजेज में सुपरवाइजर था. कंपनी का काम जुस्को में चलता है. देवाशीष […]

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत एबीएम कॉलेज गोलचक्कर के पास शनिवार की सुबह 11.15 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया.

इसमें बागुनहातु डी ब्लॉक निवासी देवाशीष घोष (48) की मौके पर ही मौत हो गयी. देवाशीष ठेका कंपनी भगवती इंटरप्राइजेज में सुपरवाइजर था. कंपनी का काम जुस्को में चलता है. देवाशीष गोदाम से सामान लेने बाइक से जा रहा था, तभी दुर्घटना हो गयी. देवाशीष के पिता शांति कुमार घोष ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था. उसी की कमाई से घर चलता था. देवाशीष की 14 साल की बेटी है.

दुर्घटना के बाद मुख्य सड़क पर शव पड़े होने से जाम लग गया. इसका असर गोलमुरी, एग्रिको गोलचक्कर और टेल्को के नीलडीह गोलचक्कर तक दिखा. भारी वाहनाें की लंबी कतार लग गयी. गोलमुरी पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को उठाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव परिजनों के हवाले कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >