जमशेदपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान के लिए लाभुकों की तलाश

जमशेदपुर : भारत सरकार की योजना के तहत छोटे एवं सीमांत किसान को उनके सहयोग के लिए प्रारंभ की गयी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाना है, इसके लिए बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के डीसी अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में बैठक हुई. डीसी ने निर्देश दिया कि एक फरवरी […]

जमशेदपुर : भारत सरकार की योजना के तहत छोटे एवं सीमांत किसान को उनके सहयोग के लिए प्रारंभ की गयी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाना है, इसके लिए बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के डीसी अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में बैठक हुई.

डीसी ने निर्देश दिया कि एक फरवरी तक रजिस्टर 2 में नामांकित वैसे सभी लघु एवं सीमांत किसान, जिनके पास दो हेक्टेयर व पांच एकड़ से कम कृषि योग्य भूमि हैं, उसे इस योजना का लाभ दिलाने के लिए कदम उठाये जायें. इसके लिए डीसी ने रजिस्टर 2 में अंकित वैसे सभी किसान को जिनके पास दो हेक्टेयर अथवा पांच एकड़ से कम भूमि कृषि योग्य है, उन्हें नोटिस करने का निर्देश बीडीओ और सीओ को दिया.

डीसी ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे पात्रता योग्य किसानों से उनकी भूमि का विवरण के साथ स्व घोषणा पत्र हस्ताक्षर सहित ग्रामसभा से पास करवाकर संयुक्त रूप से जिला को 25 फरवरी के पहले उपलब्ध करायें. नोडल पदाधिकारी एडीसी एवं सहयोगी नोडल पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी को बनाया गया है.

डीसी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति प्रखंडवार की गयी है. उप विकास आयुक्त को पटमदा, अपर उपायुक्त को पोटका, एडीएम लाॅ एंड आॅर्डर को घाटशिला, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को चाकुलिया,निदेशक डीआरडीए को मुसाबनी, निदेशक एनइपी को धालभूमगढ़, डीटीओ को जमशेदपुर का प्रभारी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >