जमशेदपुर : मरीन ड्राइव पर गैस टैंकर पलटा, चालक से कार सवार युवकों ने की छिनतई, चाकू से किया हमला

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव पर गम्हरिया से आ रहा एचपी का गैस टैंकर मंगलवार की सुबह पलट गया. टैंकर पलटने के बाद चालक बाहर निकल कर मदद के लिए खड़ा था. इसी दौरान कार से तीन युवक वहां पहुंचे और उससे पैसा मांगने लगे. चालक ने कहा कि टैंकर पलट गया है वह मदद के […]

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव पर गम्हरिया से आ रहा एचपी का गैस टैंकर मंगलवार की सुबह पलट गया. टैंकर पलटने के बाद चालक बाहर निकल कर मदद के लिए खड़ा था. इसी दौरान कार से तीन युवक वहां पहुंचे और उससे पैसा मांगने लगे. चालक ने कहा कि टैंकर पलट गया है वह मदद के लिए खड़ा है, पैसा कहां से देगा. इस पर तीनों बदमाश चालक से उलझ गये और पैसे और मोबाइल की छिनतई करके फरार हो गये.

इस दौरान चालक के विरोध करने पर युवकों ने कार से चाकू लाकर हमला कर दिया, जिसमें चालक का हाथ कट गया. इसके बाद चालक वहां से दूसरी ट्रक के चालक की मदद से गम्हरिया के एचपी पार्किंग पहुंचा, जहां से उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. यह जानकारी उसी कंपनी के दूसरे गाड़ी के चालक तस्लीम ने दी है.
जमशेदपुर. मरीन ड्राइव पर गम्हरिया से आ रहा एचपी का गैस टैंकर मंगलवार की सुबह पलट गया. टैंकर पलटने के बाद चालक बाहर निकल कर मदद के लिए खड़ा था. इसी दौरान कार से तीन युवक वहां पहुंचे और उससे पैसा मांगने लगे. चालक ने कहा कि टैंकर पलट गया है वह मदद के लिए खड़ा है, पैसा कहां से देगा.
इस पर तीनों बदमाश चालक से उलझ गये और पैसे और मोबाइल की छिनतई करके फरार हो गये. इस दौरान चालक के विरोध करने पर युवकों ने कार से चाकू लाकर हमला कर दिया, जिसमें चालक का हाथ कट गया. इसके बाद चालक वहां से दूसरी ट्रक के चालक की मदद से गम्हरिया के एचपी पार्किंग पहुंचा, जहां से उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. यह जानकारी उसी कंपनी के दूसरे गाड़ी के चालक तस्लीम ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >