जमशेदपुर : सीजीएसटी का टैक्स नहीं चुकानेवालाें काे नाेटिस, विराेध

जमशेदपुर : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार काे सीजीएसटी आयुक्त अजय पांडेय से मिला. उन्हें बताया गया कि विभाग द्वारा सीजीएसटी की धारा 50 (1) के तहत व्यापारियाें काे नाेटिस भेजा जा रहा है. जिन व्यवसायियों ने टैक्स का भुगतान नहीं किया है, उन्हें कुल टैक्स पर ब्याज जोड़कर भुगतान […]

जमशेदपुर : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार काे सीजीएसटी आयुक्त अजय पांडेय से मिला. उन्हें बताया गया कि विभाग द्वारा सीजीएसटी की धारा 50 (1) के तहत व्यापारियाें काे नाेटिस भेजा जा रहा है.

जिन व्यवसायियों ने टैक्स का भुगतान नहीं किया है, उन्हें कुल टैक्स पर ब्याज जोड़कर भुगतान करने काे कहा गया है. यह तर्कसंगत नहीं है. प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त से आग्रह किया कि इस मामले को जीएसटी काउंसिल काे विचारार्थ भेजा जाना चाहिए.

आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की आश्वासन दिया कि वे जीएसटी काउंसिल काे जानकारी देंगे. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अशोक भालोटिया, महासचिव विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, दिनेश चौधरी, नितेश धूत, सचिव राजीव अग्रवाल समेत अन्य काफी सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >