जमशेदपुर : बस्तियों में जन सुविधाओं का घर-घर सर्वेक्षण करें : सरयू

जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी अौर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को आने वाली गर्मी अौर होली के त्योहार को देखते हुए पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के सभी उपाय करने का निर्देश दिया है. सरयू राय ने परिसदन में दोनों विशेष पदाधिकारियों के साथ […]

जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी अौर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को आने वाली गर्मी अौर होली के त्योहार को देखते हुए पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के सभी उपाय करने का निर्देश दिया है. सरयू राय ने परिसदन में दोनों विशेष पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मानगो के प्रभारी पदाधिकारी से संपर्क कर इंटकवेल एवं सभी पानी टंकियों में पंप समेत सभी अन्य आवश्यक मशीनरियों के स्पेयर पार्ट्स की व्यवस्था रखना सुनिश्चित करने कहा. उन क्षेत्रों को चिह्नित करने का निर्देश दिया जहां पानी की आपूर्ति कम या विलंब से हो रही है.

सभी डीप बोरिंग की इस माह के अंत तक मरम्मत करा लेने तथा सिनटेक्स टंकियों को मरम्मत कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया. जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहाां के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इस बारे में सभी आकलन 15 दिन के अंदर अवश्य कर लेने कहा. मंत्री ने सोनारी एवं गजाडीह में बन रहे पावर सब स्टेशनों एवं मानगो में बन रहे दो जलमीनारों के निर्माण की प्रगति तथा अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की.
जुस्को कहां पानी देगी, कहां नहीं, स्पष्ट जानकारी लें
जमशेदपुर. मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस की बस्तियों में पेयजल समेत अन्य जन सुविधा की स्थिति का घर-घर सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया. जिन बस्तियों तक पानी का कनेक्शन नहीं पहुंचा है उनमें या तो जुस्को का पानी पहुंचाने या वहां डीप बोरिंग करा कर हर हाल में पानी पहुंचाने का निर्देश दिया.
मंत्री ने जुस्को को स्पष्ट जानकारी देने को कहा कि वह कहां तक पानी देगी अौर कहां तक नहीं. जहां जुस्को पानी देने के लिए राजी नहीं है वहां प्रशासन इसकी व्यवस्था करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >