जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में निकली एफटीए की बहाली

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में फुल टर्म अप्रेंटिस (एफटीए) की बहाली निकली है. इसमें कर्मचारी पुत्र के अलावा बाहरी लोग भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन 17 फरवरी तक मांगा गया है. सामान्य वर्ग के आवेदक को गणित और साइंस में 70 प्रतिशत, टाटा मोटर्स के कर्मचारी पुत्रों को 60 प्रतिशत और एससी-एसटी को 55 […]

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में फुल टर्म अप्रेंटिस (एफटीए) की बहाली निकली है. इसमें कर्मचारी पुत्र के अलावा बाहरी लोग भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन 17 फरवरी तक मांगा गया है.
सामान्य वर्ग के आवेदक को गणित और साइंस में 70 प्रतिशत, टाटा मोटर्स के कर्मचारी पुत्रों को 60 प्रतिशत और एससी-एसटी को 55 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक पास होना अनिवार्य है. सामान्य वर्ग के आवेदक की आयु 16 से 20 वर्ष तक होनी चाहिए. जबकि अन्य श्रेणी को दो वर्ष की छूट दी गयी है. चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार व मेडिकल जांच के बाद होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >