जमशेदपुर : दुकानदार के साथ मारपीट के विरोध में बंद रहा प्लाजा मार्केट
जमशेदपुर : टेल्को प्लाजा मार्केट के दुकानदारों के साथ मारपीट के विरोधमें गुरुवार को प्लाजा मार्केट की 22 दुकानें बंद रही. दुकानदारों ने घटना की सूचना टेल्को थाना एवं एसपी अॉफिस को दी है. दुकानदार करण मिश्रा ने बताया कि 30 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे टेल्को प्लाजा मार्केट स्थित शॉप नंबर 18 ए […]
जमशेदपुर : टेल्को प्लाजा मार्केट के दुकानदारों के साथ मारपीट के विरोधमें गुरुवार को प्लाजा मार्केट की 22 दुकानें बंद रही. दुकानदारों ने घटना की सूचना टेल्को थाना एवं एसपी अॉफिस को दी है. दुकानदार करण मिश्रा ने बताया कि 30 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे टेल्को प्लाजा मार्केट स्थित शॉप नंबर 18 ए रैनबो साइबर कैफे में जगन्नाथ लोहार भीतर घुस आया.
अपना मोबाइल चार्ज में नहीं लगा देखकर वह मारपीट और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसे दुकान से बाहर खींच कर ले गया और पीटने लगा. उसके साथ दो-तीन युवक और थे उन्होंने भी मारपीट की. करन मिश्रा का भाई संटू मिश्रा बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. युवक ने बगल के दुकान कृष्णा अॉटो के कर्मी के साथ भी हाथापाई की.
करण मिश्रा के अनुसार मनफीटा निवासी जगन्नाथ लोहार इससे पहले भी प्लाजा मार्केट में मारपीट कर चुका है अौर उसके खिलाफ टेल्को थाना में मामला दर्ज है. करण मिश्रा ने बताया कि मारपीट के विरोध में तथा गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को प्लाजा मार्केट के दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखा. आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक प्लाजा की सभी दुकानें बंद रखेंगे. टेल्को थाना में सूचना देने के बाद दुकानदार एसपी अॉफिस पहुंचे अौर घटना की शिकायत की.
चार लोगों पर मामला दर्ज
जमशेदपुर. टेल्को प्लाजा मार्केट में मारपीट करने के संबंध में राधिकानगर निवासी करण मिश्रा के बयान पर मनफीटा निवासी जगन्नाथ लोहार, हुरलुंग निवासी सुमित राजकर, रॉक गार्डेन निवासी प्रदीप महतो, बिरसा नगर जोन नंबर 1 बी निवासी राज कर्मकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. टेल्को पुलिस के अनुसार अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.