जमशेदपुर : फिर बाइकर्स के आतंक से दहला जमशेदपुर, महिलाएं बन रही हैं आसान टारगेट

जमशेदपुर : हाल के दिनों में शहर में एक बार फिर से छिनतई गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गये हैं और लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं. बाइक सवार अपराधियों ने साेमवार को सिदगाेड़ा और कदमा थाना क्षेत्र में अलग-अलग महिलाओं से मोबाइल छीन लिया. जानकारी के अनुसार […]

जमशेदपुर : हाल के दिनों में शहर में एक बार फिर से छिनतई गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गये हैं और लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं. बाइक सवार अपराधियों ने साेमवार को सिदगाेड़ा और कदमा थाना क्षेत्र में अलग-अलग महिलाओं से मोबाइल छीन लिया.
जानकारी के अनुसार सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती टाटा लाइन की बिंदु बेहरा बच्चे को पैदल ही ट्यूशन से लाने के लिए जा रही थी. इसी दौरान एग्रिको लाइट सिग्नल के पास बाइक सवार अपराधियों ने उनसे मोबाइल छीन लिया और फरार हो गये. महिला के पति ने बताया कि दक्षिण भारतीय होने के कारण बिंदु को कुछ भी समझ में नहीं आया. बाद में उनकी पत्नी ने उन्हें जानकारी दी, जिसके बाद सिदगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया गया.
वहीं, दूसरी घटना में गोलमुरी की पूर्णिमा महतो का मोबाइल भी एग्रिको गोलचक्कर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने छीन लिया और फरार हो गये. घटना के बाद पूर्णिमा ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गये. पूर्णिमा सोमवार की शाम सात बजे पैदल जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवा तीन युवक आये और घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं आया.
इसके अलावा सोमवार को ही अपराधियों ने कदमा के ब्रह्मलोक आश्रम के पास रामनगर जीबी नटराज की रूपा छावड़ा को अपना शिकार बनाया और पर्स छिनकर फरार हो गये. महिला सोमवार की शाम करीब 6.45 बजे ब्रह्मलोक आश्रम के पास से टहल कर घर की ओर जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >