खस्सी चोरी करने का आरोप, युवक को पोल से बांधा और…

गम्हरिया : झारखंड के गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया गांव में मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने बाइक पर सवार दो खस्सी चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद चोरी का सरगना नवागढ़ निवासी शंकर दास पिटाई कर दी गयी. साथ ही इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शंकर व उसके […]

गम्हरिया : झारखंड के गम्हरिया थाना क्षेत्र के गंजिया गांव में मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने बाइक पर सवार दो खस्सी चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद चोरी का सरगना नवागढ़ निवासी शंकर दास पिटाई कर दी गयी. साथ ही इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शंकर व उसके सहयोगी बड़ा गम्हरिया निवासी गोपाल प्रमाणिक को हिरासत में लेकर थाना ले गयी.

जानकारी के अनुसार गोपाल व शंकर बाइक (जेएच05बीयू 4521) से गंजिया बराज की ओर से उदयपुर मोड़ की ओर जा रहे थे. तभी गंजिया गांव के पास बाइक रोककर सड़क किनारे चर रही खस्सी को लेकर भागने लगा. इसकी नजर पड़ते ही ग्रामीणों ने बाइक को रोककर दोनों को पकड़ लिया. वहीं गोपाल ने बताया कि शंकर नवागढ़ का रहने वाला है, जो गम्हरिया में रहता है.

सुबह उसे अपना गांव जाने की बात कहकर साथ में लाया था. गंजिया के सामने खस्सी देख मुझे बाइक रोकवाकर पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >