जमशेदपुर : कोल्हान का सबसे बड़ा टुसू मेला आज गोपाल मैदान में, उमड़ेगा जनसैलाब, बंटेंगे लाखों के नकद पुरस्कार

जमशेदपुर : झारखंडवासी एकता मंच की ओर से साेमवार काे काेल्हान का सबसे बड़ा टुसू मेला गाेपाल मैदान में आयाेजित किया जा रहा है. इसमें 1.25 लाख से अधिक लाेगाें के शामिल हाेने की संभावना है. आयाेजन काे सफल बनाने के लिए समिति के प्रमुख सांसद विद्युत वरण महताे, विधायक साधु चरण महताे, आस्तिक महताे […]

जमशेदपुर : झारखंडवासी एकता मंच की ओर से साेमवार काे काेल्हान का सबसे बड़ा टुसू मेला गाेपाल मैदान में आयाेजित किया जा रहा है. इसमें 1.25 लाख से अधिक लाेगाें के शामिल हाेने की संभावना है.
आयाेजन काे सफल बनाने के लिए समिति के प्रमुख सांसद विद्युत वरण महताे, विधायक साधु चरण महताे, आस्तिक महताे ने मिलकर रविवार को तैयारियाें का जायजा लिया. टुसू मेला में इस बार पुरस्कार की राशि काे बढ़ा दिया गया है. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिये ओडिशा की कई टीमें गोपाल मैदान आयेगी.
टुसू मेला में कोल्हान के अलावा ओडिशा के राउरकेला, बारीपादा, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, पुरुलिया, रांची, तमाड़ आदि क्षेत्र के लोग टुसू व चौड़ल लेकर लोग पहुंचेंगे. चौड़ल तथा बुढ़ी गाड़ी नाच में नाै हजार रुपये की एक-एक पुरस्कार राशि की बढ़ोतरी की गयी है. हर प्रतियोगिता में इस बार पांच-पांच विजेताआें काे पुरस्कृत किया जायेगा.
पांच लाख से अधिक के नकद पुरस्कार बंटेंगे
मेला में टुसू, चौड़ल, बुढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता आयाेजित होगी. इनके विजेताआें काे पांच लाख रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार बांटे जायेंगे. इसमें टुसू में सात, चौड़ल में पांच तथा बुढ़ी गाड़ी नाच में पांच पुरस्कार बंटेगा.
इसके अलावा मेला में आनेवाले सभी टुसू व चौड़ल को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा. साथ ही मेले में आकर्षित करनेवाले व अच्छा नाच-गान करनेवाले भी पुरस्कार के हकदार होंगे.
टुसू : प्रथम-31 हजार, द्वितीय-25 हजार, तृतीय-20 हजार, चतुर्थ-15 हजार, पंचम-11 हजार, षष्टम-7 हजार तथा सप्तम- 5 हजार.
चौड़ल : प्रथम-25 हजार, द्वितीय- 20 हजार, तृतीय-15 हजार, चतुर्थ-11 हजार तथा पंचम-9 हजार.
बुढ़ी गाड़ी नाच : प्रथम-15 हजार, द्वितीय-11 हजार, तृतीय-9 हजार, चतुर्थ-7 हजार तथा पंचम-5 हजार.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >