नाबालिग का फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर : अपने ही स्कूल की एक नाबालिग शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने व शादी के लिए दबाव बनाते हुए लड़की की फोटो वायरल करने के आरोप में स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये युवक की पहचान मुन्ना प्रसाद के रूप में की गयी. यह जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय कुमार […]

आदित्यपुर : अपने ही स्कूल की एक नाबालिग शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने व शादी के लिए दबाव बनाते हुए लड़की की फोटो वायरल करने के आरोप में स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया.
पकड़े गये युवक की पहचान मुन्ना प्रसाद के रूप में की गयी. यह जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त नाबालिग लड़की स्नातक की हुई है और वह खुद अपने प्रेमी के साथ चली गयी थी.
इस मामले में उसके चाचा द्वारा उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. लड़की ने मुन्ना प्रसाद के खिलाफ शिकायत की है कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और शादी के लिए दबाव दे रहा था.
इस बीच उसकी शादी की बात दूसरी जगह होने लगी तो उसने उसकी फोटो वायरल कर दी. पुलिस यह पता लगा रही है कि फोटो किसने वायरल किया है. उस पर भी कार्रवाई होगी. आरोपी का कहना था कि उसके मामले में 80 हजार रुपये लेकर समझौता कराया गया था. समझौता कराने वाले व्यक्ति के पास भी फोटो थी.
पार्षद पति ने कराया था समझौता : आरोपी युवक ने बताया कि वार्ड तीन की पार्षद पिंकी चौधरी के पति बंकिम चौधरी ने उसके मामले में समझौता करवाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >