जमशेदपुर : गोलमुरी में मां और पिता गये काम पर, बेटी ने लगा ली फांसी

जमशेदपुर : गोलमुरी केबुल टाउन की विनीता कुमारी ने घर में ओढ़नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के लोग उसे तत्काल फंदे से उतारकर एमजीएम ले गये. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है. विनीता के परिजनों ने बताया कि वह प्राइवेट में नौकरी […]

जमशेदपुर : गोलमुरी केबुल टाउन की विनीता कुमारी ने घर में ओढ़नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के लोग उसे तत्काल फंदे से उतारकर एमजीएम ले गये. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है. विनीता के परिजनों ने बताया कि वह प्राइवेट में नौकरी करते हैं. बुधवार को नाश्ता करने के बाद पति-पत्नी नौकरी करने चले गये. विनीता भाई के साथ घर पर ही थी.
दोपहर में भाई घर की आंगन में खेल रहा था. जब वह कमरे में गया, तो देखा कि बहन ओढ़नी से लटकी हुई है. उसके हल्ला मचाया. इसके बाद आसपास के लोग आये और विनीता को फंदे से उतारा. परिवार के लोगों ने बताया कि विनीता ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली थी. उसकी शादी की बात चल रही थी. वर्तमान में वह सिलाई सिख रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >