4.5 लाख राशन कार्डों की जांच शुरू, कार्डधारियों को देना होगा शपथ-पत्र

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में 4.5 लाख राशन कार्डों की जांच शुरू हो गयी है. अब सभी कार्ड धारकों काे अपनी अर्हता साबित करने के लिए शपथ-पत्र देना होगा. एसओआर नवीन कुमार के नेतृत्व में एमओ की टीम इन कार्डों की जांच रही है. वहीं, दूसरी तरफ पिछले एक महीने में पीएचएच श्रेणी के राशन […]

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में 4.5 लाख राशन कार्डों की जांच शुरू हो गयी है. अब सभी कार्ड धारकों काे अपनी अर्हता साबित करने के लिए शपथ-पत्र देना होगा. एसओआर नवीन कुमार के नेतृत्व में एमओ की टीम इन कार्डों की जांच रही है. वहीं, दूसरी तरफ पिछले एक महीने में पीएचएच श्रेणी के राशन कार्ड (लाल राशन कार्ड) के लिए 25000 ऑनलाइन आवेदन आये हैं, लेकिन लक्ष्य से अधिक कार्ड बनने के कारण फिलहाल नये कार्ड बनाने पर रोक लगा दी गयी है.
पहले चरण में शपथ पत्र लेने के बाद जांच करने पर अहर्ता नहीं रखने वाले कार्डधारियों के खिलाफ दूसरे चरण में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी है.
रोजाना 15-20 सफेद राशन कार्ड सरेंडर हो रहे हैं. आंकड़े के मुताबिक जिले में रोजाना 15-20 सफेद राशन कार्डधारी अपने कार्ड सरेंडर करने के लिए अावेदन दे रहे हैं. आवेदन स्वीकृत होने के बाद कार्डधारी लाल राशन कार्ड बनाने के लिए अॉनलाइन आवेदन जमा कर रहे हैं. लगातार सरेंडर करने वाले अौर नये राशन कार्ड के लिए अावेदन की संख्या बढ़ने पर विभागीय पदाधिकारी जांच अौर कार्रवाई का अंतत: निर्णय लिया.
अॉनलाइन राशन कार्ड को लेकर नया खेल शुरू. अॉनलाइन राशन कार्ड का फॉर्म भरने, एक स्थान से दूसरे दुकान में कार्डधारी का नाम शिफ्ट करने अौर कार्डधारी का नाम हटाने का खेल हो रहा है. हालांकि इस काम में कार्डधारी की सहमति अनिवार्य है, लेकिन कई कार्डधारी विभाग पहुंचकर नाम हटने समेत अन्य मामलों की शिकायत कर रहे हैं. पदाधिकारी ने अॉनलाइन गतिविधि की निगरानी करने का आश्वासन दे रहे हैं.
लक्ष्य से अधिक राशन कार्ड बनने के बाद प्रशासन का फैसला
जमशेदपुर. मंगलवार को लक्षित जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के बैनर तले नये पीडीएस डीलर ने एसओआर कार्यालय पर प्रदर्शन किया. साथ ही संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसओआर नवीन कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को राशन कार्ड का समानीकरण पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए नये पीडीएस डीलर को हो रही परेशानी से अवगत कराया.
मामले को लेकर एसओआर ने पूरे मामले में सर्वे करने अौर उसके बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रदर्शन करने वालों में संघ के अध्यक्ष मोहन साव, महासचिव प्रमोद गुप्ता, लक्ष्मण साव, गोपाल साव, भूषण साव, राजेश साव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >