दुर्गा पूजा और रांची में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद छापेमारी का आदेश

जमशेदपुर : रांची में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत और दुर्गा पूजा को लेकर राज्य के सभी जिलों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई शुरू की जायेगी. इसको लेकर उत्पाद सचिव ने निर्देश जारी किया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत जमशेदपुर सदर में दो अौर घाटशिला अनुमंडल में एक […]

जमशेदपुर : रांची में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत और दुर्गा पूजा को लेकर राज्य के सभी जिलों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई शुरू की जायेगी. इसको लेकर उत्पाद सचिव ने निर्देश जारी किया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत जमशेदपुर सदर में दो अौर घाटशिला अनुमंडल में एक स्क्वायड टीमें गठित की गयी.
इतना ही नहीं टीमों को तीन अलग-अलग गाड़ी, फोर्स आदि भी उपलब्ध कराया है. इसमें जमशेदपुर सदर के लिए जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती अौर सिटी मैजनेजर रंजन पांडेय को, जबकि घाटशिला में कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास को बतौर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है.
अवैध शराब के खिलाफ के खिलाफ दंडाधिकारी के साथ तीन नयी टीमें गठित की गयी हैं, ये टीम रोजाना विशेष छापेमारी कर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को धर-दबोज कर विधि संवत कार्रवाई कर रही है.
मनोज कुमार, सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >