वोकेशनल में नामांकन को लेकर छात्र आंदोलित, एबीएम का किया घेराव

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में वोकेशनल प्रथम सेमेस्टर के नामांकन में छात्रों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए झारखंड छात्र मोर्चा व छात्र संघ के प्रतिनिधियों की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया. कहा गया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से करीब 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का वोकेशनल कोर्स में […]

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में वोकेशनल प्रथम सेमेस्टर के नामांकन में छात्रों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए झारखंड छात्र मोर्चा व छात्र संघ के प्रतिनिधियों की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया. कहा गया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से करीब 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का वोकेशनल कोर्स में नामांकन नहीं हो लिया गया.
छात्र-छात्राओं को बैरंग वापस लौटाया गया. दूसरी तरफ से एक संगठन विशेष के छात्रनेता के कहने पर विवि के पदाधिकारी ने विशेष निर्देश पर छात्रा का नामांकन कराया.
मामले को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. वीबी भूईयां का घेराव किया गया. मांग की गई कि आवेदित सभी छात्रों का वोकेशनल कोर्स में नामांकन लिया जाये.
मौके पर मुख्य रूप से प्रेम प्रकाश दुबे, चंदन ठाकुर, चंदन कुमार, प्रदीप, रोहित, विपिन अमन, धनंजय, राजू सहित कई छात्र उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >