जमशेदपुर : जाति प्रमाण पत्र के लिए हाइकोर्ट में याचिका

जमशेदपुर : झारखंड में रहने वाले सिखों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के खिलाफ ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है. जाति प्रमाण पत्र के लिए फेडरेशन लगातार मांग करती आ रही थी, लेकिन सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाने पर हाइकोर्ट […]

जमशेदपुर : झारखंड में रहने वाले सिखों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के खिलाफ ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है.
जाति प्रमाण पत्र के लिए फेडरेशन लगातार मांग करती आ रही थी, लेकिन सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाने पर हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा. हाइकोट में अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय के माध्यम से जनहित याचिका दायर हुई है. चीफ जस्टिस एवं जस्टिस श्री डीएन पटेल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए झारखंड सरकार को 28 सितंबर तक अपना पक्ष रखने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >