डीएलएड मामले में भौतिक सत्यापन का निर्देश

जमशेदपुर : फर्जी तरीके से अनट्रेंड शिक्षकों को ट्रेंड बनाने के लिए डिप्लोमा इन एजुकेशन का फार्म भरवाने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ विभाग ने जांच शुरू कर दी है. जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने सभी प्रखंड के बीइइअो को निर्देश दिया है कि उन संदिग्ध स्कूलों की भौतिक जांच करें, जिन्होंने अपने […]

जमशेदपुर : फर्जी तरीके से अनट्रेंड शिक्षकों को ट्रेंड बनाने के लिए डिप्लोमा इन एजुकेशन का फार्म भरवाने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ विभाग ने जांच शुरू कर दी है. जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने सभी प्रखंड के बीइइअो को निर्देश दिया है कि उन संदिग्ध स्कूलों की भौतिक जांच करें, जिन्होंने अपने यहां ज्यादा शिक्षकों को कार्यरत दिखा कर डीएलएड का फार्म भरवा दिया है.
उन स्कूलों की भी जांच करने का आदेश दिया है जो यू डायस में रजिस्टर्ड हैं. साथ ही ऐसे स्कूलों को भी चिह्नित करने को कहा है जो यू डायस में रजिस्टर्ड नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने यहां दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों को कार्यरत दर्शा दिया है. ऐसे 137 संदिग्ध स्कूल हैं, जहां भौतिक सत्यापन के साथ प्रिंसिपल का पक्ष जाना जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >