अमेरिकी दूतावास के अधिकारी पहुंचे शहर, आज सेंटर फाॅर एक्सीलेंस में होगी संगोष्ठी

जमशेदपुर : कोलकाता स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से शुक्रवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे से आयोजित होगा. इसमे अमेरिकी सरकार के द्वारा उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली शैक्षणिक सुविधा, शैक्षणिक संस्थान, कोर्स और छात्रवृति की जानकारी दी […]

जमशेदपुर : कोलकाता स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से शुक्रवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे से आयोजित होगा. इसमे अमेरिकी सरकार के द्वारा उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली शैक्षणिक सुविधा, शैक्षणिक संस्थान, कोर्स और छात्रवृति की जानकारी दी जायेगी.
भारत में उच्च शिक्षा की स्थिति पर भी चर्चा होगी.शुक्रवार की शाम बिष्टुपुर स्थित होटल अल्कोर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिकन सेंटर के एक्टिंग पब्लिक अफेयर ऑफिसर जे ट्रेलोर की ओर से यह जानकारी दी गई. इस दौरान इंडो-अमेरिकन सेंटर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विंसन पालाथिंगल व यूएसए एजुकेशन एडवाइजर चांदनी वर्धवानी मौजूद रहीं. ट्रेलाेर ने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए भारतीयों के लिए पसंदीदा देश अमेरिका रहा है.
प्रति वर्ष औसतन 1.86 लाख विद्यार्थी प्रतिवर्ष अमेरिका जाते है. चीन के बाद भारत ही दूसरा बड़ा देश है. यहां से विद्यार्थी अमेरिका में पढ़ने जाते है. बताया कि अमेरिकी सरकार और अमेरिका के शैक्षणिक संस्थान कई तरह के छात्रवृत्ति स्कीम चलाते हैं. इसका लाभ भारतीय विद्यार्थी उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसी दिशा में छात्रों को जानकारी देने के लिए संगोष्ठी आयोजित हो रही है. यह सेमिनार जमशेदपुर के अलावा रांची, गुवाहाटी और शिलांग में आयोजित होगा. इसके साथ ही कोलकाता स्थित अमेरिकन सेंटर से भी विद्यार्थी ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
उच्च शिक्षा के साथ-साथ झारखंड की कला संस्कृति और खेल से जुड़ने की इच्छा
अमेरिकी दूतावास के अधिकारी ने बताया कि वह उच्च शिक्षा के साथ-साथ झारखंड की कला, संस्कृति व खेल की गतिविधियों से जुड़ने की इच्छा रखते हैं. बताया कि अमेरिकी सरकार झारखंड के बालिकाओं और अमेरिकी छात्राओं के लिए दिसंबर में हॉकी प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेगी. प्रशिक्षण सत्र का पूरा खर्च अमेरिकी सरकार वहन करेगी. इसमें झारखंड के 100 बालिकाएं और अमेरिका से 17 छात्राओं की टीम संयुक्त रूप से भाग लेंगी. रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम का चयन इसके लिए किया गया है. इस संबंध में राज्य सरकार से भी बातचीत हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >