चार दिनों से लापता युवक एनएच पर मिला

गालूडीह : बारीडीह निवासी अशोक कुमार का पुत्र शिव शंकर गुरुवार को गालूडीह कोदर पुलिया एनएच-33 के पास पड़ा मिला. हाइवे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने युवक को सड़क पर पड़ा देख अस्पताल पहुंचाया. युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. वह कुछ बोल नहीं पा रहा है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. सूचना पाकर […]

गालूडीह : बारीडीह निवासी अशोक कुमार का पुत्र शिव शंकर गुरुवार को गालूडीह कोदर पुलिया एनएच-33 के पास पड़ा मिला. हाइवे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने युवक को सड़क पर पड़ा देख अस्पताल पहुंचाया. युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. वह कुछ बोल नहीं पा रहा है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
सूचना पाकर गालूडीह थाना प्रभारी सुधांशु कुमार पहुंचे. पुलिस ने युवक की तलाशी ली. उसकी जेब से करीब पांच हजार रुपये. सोने-चांदी के जेवर, तीन मोबाइल, एक पेन ड्राइव, एसबीआइ का पासबुक, दो एटीएम समेत कई कागजात मिले. पुलिस ने परिजनों को गालूडीह आने को कहा. दोपहर में परिजन पहुंचे और युवक को अपने साथ लेकर जमशेदपुर रवाना हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >