पीएम बुलेट ट्रेन की बात कर रहे, झारखंड में सड़क नहीं : चेंबर

जमशेदपुर : टाटा-रांची रोड (एनएच 33) की सड़क के लिए सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंटस्ट्रीज के नेतृत्व में व्यवसायी व उद्यमी संगठन सड़क पर उतरेंगे. सात अगस्त को जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर के पास सुबह 10.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक पूरे कोल्हान के व्यवसायी-उद्यमी धरने पर बैठेंगे. यह जानकारी सिंहभूम चेंबर […]

जमशेदपुर : टाटा-रांची रोड (एनएच 33) की सड़क के लिए सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंटस्ट्रीज के नेतृत्व में व्यवसायी व उद्यमी संगठन सड़क पर उतरेंगे. सात अगस्त को जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर के पास सुबह 10.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक पूरे कोल्हान के व्यवसायी-उद्यमी धरने पर बैठेंगे. यह जानकारी सिंहभूम चेंबर के अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी.
श्री भालोटिया ने कहा कि इस मामले को लेकर अक्तूबर 2013 में भी सिंहभूम चेंबर के सदस्य पारडीह काली मंदिर पर धरना दे चुके हैं. अब यहां व्यापार चलाना मुश्किल हो चुका है. प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन की बात कर रहे है और झारखंड में तो सड़क ही नहीं है. कोई कारोबारी जमशेदपुर आना नहीं चाहता. एयरपोर्ट तो बनने से तो रहा, कम से कम यह सड़क भी बन जाती तो हमें एयरपोर्ट की जरूरत महसूस नहीं होगी. हमारा व्यापार नष्ट हो रहा है.
प्रेस कांफ्रेंस में महासचिव विजय आनंद मूनका, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया के साथ-साथ सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रुपेश कतरियार, जमशेदपुर ज्वेलर्स Â बाकी पेज 15 पर एसोिसएशन के अध्यक्ष बिपिन अडेसरा, जमशेदपुर कॉमर्शियल टैक्सेसन बार एसोसिएशन के संजय गोयल, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, ट्रांस्पोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश दुबे,
थोक विक्रेता संघ के कमल जैन, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, एनएच पर बिग बाजार या आइलेक्स चलाने वाले नवीन अग्रवाल, नेशनल ट्रांस्पोर्ट के अध्यक्ष एसएन गुलजार, साकची रिटेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बर्मन, चेंबर के उपाध्यक्ष भरत वसानी, मानव केडिया, दिनेश चौधरी, नितेश धूत समेत अन्य पदाधिकारी-सदस्य उपस्थित थे.
जापान से कंपनी के निदेशक ने जमशेदपुर आने से किया मना
चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने बताया कि आदित्यपुर की कंपनी सीटीसी क्योसेरा इंडिया लिमिटेड के निदेशक रमेश अग्रवाल ने उनको बताया है कि इसी सड़क की वजह से जापान से कंपनी के निदेशक ने जमशेदपुर आने से मना कर दिया है. रांची से वह यहां आना नहीं चाहते और कोलकाता से आने पर काफी समय लगता है. इसका असर उत्पादन पर भी पड़ रहा है. कुल मिलाकर इसकी वजह से यहां का उद्योग-व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >