अभिभावक संघ ने बस के लिए किया अनशन

जमशेदपुर : शहर के स्कूलों में बस सेवा शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर जमशेदपुर अभिभावक संघ के बैनर तले डॉ उमेश कुमार के नेतृत्व में अभिभावकों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय अनशन किया. उपायुक्त को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा है. अभिभावक संघ ने शहर के सभी आइसीएसइ एफिलिएशन बाइलॉज के […]

जमशेदपुर : शहर के स्कूलों में बस सेवा शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर जमशेदपुर अभिभावक संघ के बैनर तले डॉ उमेश कुमार के नेतृत्व में अभिभावकों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय अनशन किया. उपायुक्त को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा है. अभिभावक संघ ने शहर के सभी आइसीएसइ एफिलिएशन बाइलॉज के अनुसार तथी सीबीएसइ बोर्ड के एफलिएशन बाइलॉज सर्कुलर के तहत स्कूलों में बस सेवा शुरू करने की मांग की है.
साथ ही अहर्ता पूरी करने के बावजूद स्कूल द्वारा आरक्षित सीटों पर बच्चों को नामांकन नहीं लेने अौर परेशान करने की शिकायत की है. संघ ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मानव संसाधन विभाग के आदेश अौर आरटीइ अधिनियम का अवमानना कर स्कूलों द्वारा अब तक कई बच्चों का नामांकन नहीं लिया गया है. संघ ने उपायुक्त से स्कूलों में बस सेवा शुरू करने अौर अहर्ता पूरी करने वाले आवेदित बच्चों का नामांकन जल्द लेने का आदेश देने की मांग की है अौर मांग नहीं पूरा होने पर 10 दिनों बाद पुन: अनशन, धरना पर बैठने की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >