कॉपी जांच में बढ़ गये नंबर शशांक बन गया स्कूल टॉपर

जमशेदपुर : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीइ ) बोर्ड द्वारा पिछले दिनों जारी किये गये रिजल्ट पर सवाल खड़े किये गये हैं. आइसीएसइ की परीक्षा में जुस्को स्कूल कदमा के छात्र शशांक श्रीवास्तव को बोर्ड ने सोशल साइंस में 91 अंक दिये थे. इस अंक के साथ शशांक स्कूल का थर्ड टॉपर […]

जमशेदपुर : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीइ ) बोर्ड द्वारा पिछले दिनों जारी किये गये रिजल्ट पर सवाल खड़े किये गये हैं. आइसीएसइ की परीक्षा में जुस्को स्कूल कदमा के छात्र शशांक श्रीवास्तव को बोर्ड ने सोशल साइंस में 91 अंक दिये थे.
इस अंक के साथ शशांक स्कूल का थर्ड टॉपर था. उसे कुल 95 फीसदी अंक हासिल हुए थे.
शशांक ने मार्किंग पर संदेह जताते हुए बोर्ड के पास अॉनलाइन शिकायत कर सोशल साइंस की कॉपियों को जांच की मांग रखी. जांच के बाद बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन को इमेल से त्रुटि होने की जानकारी दी. साथ ही त्रुटि को दूर करते हुए शशांक श्रीवास्तव को सोशल साइंस में 91 के स्थान पर 98 अंक दिया. इस अंक के साथ ही उसका कुल अंक बढ़कर 96.4 फीसदी पहुंच गया और वह स्कूल का टॉपर बन गया है.
गौरतलब है कि आइसीएसइ व आइएससी की परीक्षा में इस साल जारी रिजल्ट पर शहर के कई स्कूलों के प्रिंसिपलों ने आपत्ति दर्ज करायी है. एलएफएस की प्रिंसिपल सिस्टर हिल्डा डिसूजा ने मुख्य रूप से अंग्रेजी में कम अंक देने की शिकायत की बात कही. उक्त आपत्ति के बाद बोर्ड की अोर से त्रुटियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा का सही आकलन हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >