पहली बार 238 पारा शिक्षकों का तबादला

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में स्कूल विलय के बाद शुरू हुई शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी हो गयी है. जिले में सर्वाधिक पारा शिक्षक इधर से ऊधर हो रहे हैं. जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने कहा कि जिन शिक्षकों का स्थानांतरण होगा. उसकी सूची गुरुवार को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड होगी. […]

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में स्कूल विलय के बाद शुरू हुई शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी हो गयी है. जिले में सर्वाधिक पारा शिक्षक इधर से ऊधर हो रहे हैं. जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने कहा कि जिन शिक्षकों का स्थानांतरण होगा. उसकी सूची गुरुवार को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड होगी.
स्थानांतरण के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने 207 स्कूलों के 436 शिक्षकों के नाम की सूची तैयार की है. इसमें सबसे अधिक 238 पारा शिक्षक हैं. 198 ही सरकारी शिक्षक हैं. पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पारा शिक्षकों का स्थानांतरण हो रहा है. इसके साथ ही विभाग अपने कार्यालय में संबंधित सूची चस्पा करेगा. इसमें स्थानांरित होने वाले शिक्षकों के नाम के साथ ही विद्यालय में रिक्त का विवरण होगा. इसकी के आधार पर शिक्षक स्थानांतरण के लिए आवेदन कर पायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >