जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा. कुलपति को संबोधित पत्र में मांग की गयी है कि महाविद्यालय में इतिहास विषय में पीजी की पढ़ाई शुरू की जाये. प्राचार्य डॉ. मुदिता चंद्रा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक विवेक कुमार, महानगर सहमंत्री प्रकाश तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद थे.
एबीएम कॉलेज में पीजी पढ़ाई की मांग
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा. कुलपति को संबोधित पत्र में मांग की गयी है कि महाविद्यालय में इतिहास विषय में पीजी की पढ़ाई शुरू की जाये. प्राचार्य डॉ. मुदिता चंद्रा […]
