रेलवे अस्पताल में मिलेगा नि:शुल्क खाना

जमशेदपुर : नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे की मांग मंजूर होने के बाद रेलवे के किसी भी विभाग में 44 हजार 900 रुपये बेसिक पर कार्यरत रेलकर्मियों को नि:शुल्क खाना-नाश्ता का मिलेगा. इसमें बुकिंग क्लर्क स्तर के रेलकर्मी शामिल है. जबकि टीवी और दिमागी बीमारी के इलाजरत रेलकर्मी को 69 हजार 700 रुपये बेसिक पर […]

जमशेदपुर : नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे की मांग मंजूर होने के बाद रेलवे के किसी भी विभाग में 44 हजार 900 रुपये बेसिक पर कार्यरत रेलकर्मियों को नि:शुल्क खाना-नाश्ता का मिलेगा. इसमें बुकिंग क्लर्क स्तर के रेलकर्मी शामिल है. जबकि टीवी और दिमागी बीमारी के इलाजरत रेलकर्मी को 69 हजार 700 रुपये बेसिक पर नयी सुविधा मिलेगी. अभी अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाना के लिए शुल्क देना पड़ता है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड से दक्षिण-पूर्व जोन व चक्रधरपुर मंडल में आदेश भेज दिया गया है. उक्त जानकारी मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग के आधार पर बेसिक के तहत रेल अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क खाना-नाश्ता मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >