और घटा तापमान न्यूनतम पारा 19 डिग्री से नीचे पहुंचा

जमशेदपुर : मौसम में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है. जमशेदपुर सहित अासपास के इलाकों के तापमान में लगातार गिरावट हाे रही है. मौसम विभाग के आंकड़े पर गौर करें, तो गुरुवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से गिरकर 18.7 डिग्री से. पर पहुंच गया. अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 3, 2017 5:46 AM

जमशेदपुर : मौसम में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है. जमशेदपुर सहित अासपास के इलाकों के तापमान में लगातार गिरावट हाे रही है. मौसम विभाग के आंकड़े पर गौर करें, तो गुरुवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से गिरकर 18.7 डिग्री से. पर पहुंच गया. अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से. से नीचे पहुंच गया. अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. आद्र्रता अधिकतम 94 फीसद तथा न्यूनतम 47 फीसद रही. अगले दो दिनों में तापमान में और कमी का अनुमान लगाया गया है. आसमान में बादल रहेंगे. सुबह व शाम के समय कोहरा रह सकता है.