अरवा राजकमल प सिंहभूम व

छवि रंजन सरायकेला के डीसी... दिनेश चंद्र मिश्र काे मिला काेल्हान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार जमशेदपुर : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 20 अफसरों का तबादला किया है. वहीं पांच अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया है. काेल्हान के आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार का तबादला दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त संताल परगना कर दिया गया है. दक्षिणी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 14, 2017 4:47 AM

छवि रंजन सरायकेला के डीसी

दिनेश चंद्र मिश्र काे मिला काेल्हान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
जमशेदपुर : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 20 अफसरों का तबादला किया है. वहीं पांच अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया है. काेल्हान के आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार का तबादला दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त संताल परगना कर दिया गया है. दक्षिणी छाेटानागपुर प्रमंडल रांची के आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र काे काेल्हान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इस बाबत कार्मिक विभाग के उप सचिव अखाैरी शशांक सिन्हा के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जारी अधिसूचना के अनुसार सरायकेला के नये उपायुक्त छवि रंजन हाेंगे, इसके पूर्व वे निदेशक, समाज कल्याण विभाग थे. इसके अलावा देवघर के उपायुक्त अरवा राजकमल काे पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है.
पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त शांतनु कु अग्रहरि काे नगर आयुक्त, रांची नगर निगम बनाया गया है. घाटशिला के एसडीआे सुशांत गौरव का तबादला करते हुए उन्हें डीडीसी पलामू की जिम्मेदारी दी गयी है. चक्रधरपुर के एसडीआे दिव्यांशु झा को लोहरदगा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है. घाटशिला आैर धालभूम में किसी नये एसडीआे की अभी पाेस्टिंग नहीं की गयी है.
इसके अलावा रांची नगर निगम के नगर आयुक्त प्रशांत कुमार व रांची एसडीअो भोर सिंह यादव का भी तबादला कर दिया गया है. प्रशांत कुमार को विशेष सचिव योजना सह वित्त विभाग बनाया गया है. वहीं भोर सिंह यादव को जामताड़ा डीडीसी बना कर भेजा गया है. इसके अलावा शशि रंजन को रांची डीडीसी के पद पर पदस्थापित किया गया है. वह हजारीबाग में एसडीअो के पद पर थे. इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है.
20 आइएएस का तबादला, 5 को अतिरिक्त प्रभार
नाम कहां थे कहां गये
दिनेश चंद्र मिश्रा आयुक्त संताल परगना आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर, अप्र आयुक्त कोल्हान
अरवा राजकमल डीसी देवघर डीसी पश्चिमी सिंहभूम
छवि रंजन निदेशक, समाज कल्याण डीसी सरायकेला-खरसावां
शांतनु कु अग्रहरि डीसी पश्चिमी सिंहभूम नगर आयुक्त, रांची नगर निगम
प्रदीप कुमार आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त संताल परगना
दिव्यांशु झा एसडीअो चक्रधरपुर डीडीसी लोहरदगा
सुशांत गौरव एसडीअो घाटशिला डीडीसी पलामू
20 आइएस का तबादला…
वंदना डाडेल सचिव पंचायती राज आयुक्त उतरी छोटानागपुर प्रमंडल
प्रशांत कुमार नगर आयुक्त, रांची नगर निगम विशेष सचिव योजना सह वित्त विभाग
दिलीप कु झा सचिव राजस्व पर्षद डीसी पाकुड़
मुकेश कुमार परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान डीसी दुमका
ए मुत्थुकुमार डीसी पाकुड़ परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान, अप्र निदेशक मीड डे मिल
अबु इमरान संयुक्त सचिव गृह निदेशक समाज कल्याण
राहुल कु सिन्हा डीसी दुमका डीसी देवघर
भोर सिंह यादव एसडीअो रांची डीडीसी जामताड़ा
फैज अहमद मुमताज एसडीअो सिमडेगा डीडीसी गढ़वा
कुलदीप चौधरी एसडीअो बेरमो डीडीसी धनबाद
नैंसी सहाय एसडीअो मेदिनीनगर डीडीसी साहेबगंज
शशि रंजन एसडीअो हजारीबाग डीडीसी रांची
वरुण रंजन एसडीअो लातेहार डीडीसी गोड्डा
इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
एनएन सिन्हा अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास अप्र पंचायती राज व एनआरइपी
सत्येंद्र सिंह सचिव योजना सह वित विभाग अप्र सचिव आइटी विभाग
सुरेंद्र कुमार विशेष सचिव ऊर्जा विभाग अप्र सचिव राजस्व पर्षद व परीक्षा नियंत्रक, झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद
विमल विशेष सचिव कृषि अतिरिक्त प्रभार एमडी कृषि विपणन पर्षद व कृषि विकास निगम
जटाशंकर चौधरी अपर सचिव गृह विभाग अतिरिक्त प्रभार कारा महानिरीक्षक