युवा विस्थापित संघर्ष समिति ने दिया धरना

समाजसेवी अनिरुद्ध कुमार महतो ने कहा कि कट ऑफ डेट 17 मई 2016 को हटा कर वर्तमान समय के हिसाब से कट ऑफ डेट निर्धारित किया जाये.

केरेडारी. युवा विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले विस्थापित क्षेत्र के रैयतों ने धरना दिया. धरना पर बैठे लोगों ने 17 मई 2016 के कट ऑफ डेट को हटा कर नया तिथि निर्धारित करने की मांग की है. अध्यक्षता अमित कुमार गुप्ता ने की. संचालन विकास कुमार महतो ने किया. समाजसेवी अनिरुद्ध कुमार महतो ने कहा कि कट ऑफ डेट 17 मई 2016 को हटा कर वर्तमान समय के हिसाब से कट ऑफ डेट निर्धारित किया जाये. पूर्व में निर्धारित कट ऑफ डेट के हिसाब से कई ऐसे विस्थापित रैयत हैं, जिनको कोई लाभ नहीं मिल रहा है. धरना-प्रदर्शन करने वालों में बिनोद कुमार, विक्की कुमार, मनीष कुमार, योगेंद्र कुमार, पंकज कुमार, पंचम कुमार, गीता देवी, मालों देवी, बुधनी देवी, कविलाशो देवी, आरती कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SALLAHUDDIN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >