सोहरा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार की 2.45 लाख राशि की निकासी

सोहरा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार के दो लाख 45 हजार रुपये का घोटाला का मामला प्रकाश में आया है.

चौपारण. सोहरा आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार के दो लाख 45 हजार रुपये का घोटाला का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर केंद्र की सहायिका ने सीडीपीओ कार्यालय एवं थाना को आवेदन दिया है. आवेदन में सहायिका कलावती देवी ने केंद्र की सेविका रूपा कुमारी पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से 17 बार में उक्त पोषाहार की राशि निकासी करने का आरोप लगायी है.

क्या है मामला

कलावती देवी द्वारा दिये गये आवेदन में कहा है कि आंगनबाड़ी सोहरा-दो में वह सहायिका है. सेविका रूपा कुमारी एवं सहायिका कलावती देवी के नाम बैंक ऑफ इंडिया शाखा चौपारण में संयुक्त चालू खाता है. जिसका खाता संख्या 480310101000443 है. जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले बच्चों के लिए पोषाहार की राशि बल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा जाता है. पहले यह राशि सेविका एवं सहायिका के निकासी पर्ची पर हस्ताक्षर के बाद मिलता था, पर कोरोना काल में लोक डाउन के दौरान बैंक ने शाखा में अधिक भीड़ होने के कारण संयुक्त चेक जारी कर दिया. जिसमें दोनों के हस्ताक्षर से पोषाहार की राशि निकासी होनी थी. साथ में यह भी नियम है कि दोनों में कोई एक के हस्ताक्षर पर भी पैसे निकल जाता है.

कलावती ने कहा 2023 से केंद्र पर आने वाले बच्चों को नियमित पोषाहार नहीं मिल रहा था. जब वे सेविका से पोषाहार देने की बात करती तो, सेविका यह कहकर टाल देती थी कि पोषाहार की राशि नहीं मिली है. बच्चों को पोषाहार कहां से मिलेगा. 2025 में जब सहायिका बैंक पहुंची तो बैंक के स्टेटमेंट से पता चला कि पांच अगस्त 2023 से 12 फरवरी 2025 तक उक्त चेक के माध्यम से सेविका रूपा कुमारी ने 17 बार में उक्त राशि की निकासी कर चुकी है. कलावती ने दावा किया है सेविका रूपा कुमारी द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से बार-बार पोषाहार की राशि की निकासी की गयी है.

जांच के लिए बैंक को पत्र लिखा सीडीपीओ

सीडीपीओ संजय कुमार यादव ने सहायिका द्वारा शिकायत मिलने के बाद बैंक को पत्र लिखा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

सेविका सहित दो पर मामला दर्ज

थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि सहायिका के आवेदन पर सेविका रूपा कुमारी सहित दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. यह मामला बाल विकास परियोजना एवं बैंक से जुड़ा है. सभी बिंदु पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

आरोप गलत है : सेविका

सेविका रूपा कुमारी ने कहा कि उनके ऊपर सहायिका द्वारा लगाया गया आरोप गलत है. विभाग द्वारा मामले की जांच होने के बाद सब कुछ सामने आ जायेगा. मुझे साजिश कर झूठा मनगढ़ंत आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >