पुरुष वर्ग में वॉरियर क्लब बना विजेता

दो दिवसीय खो-खो टूर्नामेंट संपन्न

हजारीबाग. क्रीड़ा भारती हजारीबाग के तत्वावधान में स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खो-खो टूर्नामेंट का समापन हो गया. प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की सात टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. महिला वर्ग के फाइनल में हजारीबाग चैंपियंस क्लब ने खो-खो अकादमी हजारीबाग को 12-5 से हराकर खिताब जीता. पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल में हजारीबाग वॉरियर क्लब ने एसएसबीएम को 20-19 के करीबी अंतर से पराजित कर चैंपियन बना. मुख्य अतिथि हजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण का भी माध्यम हैं. उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़कर नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, विकास केसरी, डॉ राहुल, डॉ विक्रम, चंद्रशेखर दास, अजीत कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे. विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया.

परीक्षा केंद्र का आयुक्त ने किया निरीक्षण

हजारीबाग. राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में संचालित परीक्षा केंद्र का मंगलवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार परीक्षा में कुल 754 परीक्षार्थी नामित हैं. पूर्व दिवस आयोजित परीक्षा में 677 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे. परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में 200 तथा द्वितीय पाली में 126 परीक्षार्थी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >