विष्णुगढ़ में 60 टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री वितरित

विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीवीसी कोनार सीएसआर द्वारा 60 टीबी मरीजों को निक्षय योजना के तहत पोषण सामग्री वितरित की गई। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विष्णुगढ़, हजारीबाग: केंद्र सरकार की निक्षय योजना के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विष्णुगढ़ में डीवीसी कोनार सीएसआर की ओर से प्रखंड के 60 टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री का वितरण किया गया. इसका आयोजन परियोजना प्रधान डीवीसी कोनार राणा रंजीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया.

भारत सरकार की निक्षय योजना के तहत टीबी मरीजों के उपचार के दौरान उनकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायता प्रदान की जाती है. वितरण कार्यक्रम में डीवीसी के वरीय प्रबंधक डॉ बीएन मंडल और सीएसआर अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित थे.

एसटीएसके राजेश कुमार, शुभम कुमार तथा सीएसआर कर्मी टेकलाल महतो ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithun

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >