पदमा. पुलिस ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनमें संदीप कुमार मेहता (पिता बैजनाथ महतो), ग्राम जीहू पदमा ओपी और सुभाष कुमार राम उर्फ निखिल कुमार (पिता लालचंद राम) ग्राम बरवां, थाना इचाक शामिल हैं. एसपी अमन कुमार को मिली सूचना के आधार पर एसडीपीओ बरही के नेतृत्व में पदमा ओपी पुलिस ने छापामारी कर दोनों को पकड़ा. जबकि मुख्य सप्लायर ऋषि कुमार मेहता (पिता राजेश प्रसाद महतो) ग्राम सुरजपूरा (सूजी) भागने में सफल रहा. बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने पदमा ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उक्त दोनों को पदमा ओपी प्रभारी संचित कुमार के साथ छापामारी दल ने एनएच-33 फोरलेन सड़क से चमेली झरना की ओर जाने वाली सड़क पर पकड़ा. उक्त तीनों युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी दल में ओपी प्रभारी के साथ एसआइ आलोक कुमार सोरेन, राजेश कुमार हाजरा सहित पुलिसकर्मी शामिल थे. उन्होने बताया कि इससे पूर्व भी लोटवा डैम के पास पदमा और इचाक थाना पुलिस संयुक्त छापामारी कर इस धंधे में शामिल पांच आरोपियों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. एसडीपीओ ने इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाने की बात कही और ओपी प्रभारी को कई निर्देश दिये.
15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
एसपी को मिली सूचना के आधार पर छापेमारी में पकड़े गये, मुख्य सप्लायर फरार
