हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में गुरुवार को पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की. एनसीसी विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सेकेंड ऑफिसर राजीव रंजन सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी शामिल हुए.मौके पर एम सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और प्रदूषण नियंत्रण में वृक्षों की अहम भूमिका है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की. प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण असंतुलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है. विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पौधारोपण करते बच्चे | Prabhat Khabar Network
Copied link
हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्रों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।