विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ के जोबर पंचायत अंतर्गत केंदुइयाटांड़ टोला में शुक्रवार को ट्रैक्टर से कुचलकर एक नाबालिग की मौत हो गई. नाबालिग की पहचान दयाल सोरेन (17) पिता छोटेलाल सोरेन के रूप में की गई. बताया जाता है कि वे पैदल किसी काम से जा रहा था .इसी बीच मोड़ के पास अवैध बालू लदे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद अज्ञात ट्रैक्टर मौके पर से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल नाबालिग को इलाज के लिए हजारीबाग ले गए. जहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. नाबालिग की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
विष्णुगढ़ में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर ने नाबालिक को कुचला, मौत

विष्णुगढ़ में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर ने नाबालिक को कुचला, मौत
Copied link
विष्णुगढ़ के जोबर पंचायत में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने नाबालिग को कुचला, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.