हजारीबाग में तीन दिवसीय प्रमंडलीय खेल महोत्सव का आगाज, सात जिलों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

हजारीबाग में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय प्रमंडलीय खेल महोत्सव शुरू हुआ. इसमें सात जिलों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

हजारीबाग: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार, 29 अगस्त से हजारीबाग में तीन दिवसीय प्रमंडलीय खेल महोत्सव का आगाज हुआ. महोत्सव का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, अमित यादव और उपायुक्त हेमंत सती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

जिला प्रशासन और हजारीबाग ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस खेल महोत्सव में हजारीबाग समेत कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो और धनबाद के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. खेल महोत्सव की शुरुआत स्वागत समारोह और मार्चपास्ट के साथ हुई. इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. आयोजन के लिए एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, जिलों में बढ़ाई गई निगरानी, अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश

800 मीटर दौड़ और फुटबॉल मैच से शुरू हुई प्रतियोगिताएं

शनिवार को 800 मीटर दौड़ और फुटबॉल मैच के साथ प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई. तीन दिनों तक विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >