इचाक. थाना क्षेत्र के डुमरौन गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के चांदी सोने के जेवरात एवं नकद रुपये की चोरी कर ली. इस संबंध में पीड़ित ग्रामीण डुमरौन गांव निवासी कनी यादव (पिता स्व बढ़न गोप) ने इचाक थाना में आवेदन देकर चोरी गये सामान की बरामदगी एवं चोरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. उसने बताया कि रात को अत्यधिक गर्मी होने के कारण परिवार के सभी सदस्य छत के ऊपर सोये हुए थे. इसका चोरों ने फायदा उठाते हुए रविवार की देर रात को चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया. घर के अंदर बक्सा को तोड़कर उसमें रखे करीब 50600 रुपये नकद और लगभग आठ-दस लाख रुपये मूल्य के चांदी सोने के जेवरात चुरा लिया. बक्सा में रखा हुआ जमीन से संबंधित कागजात समेत अन्य सामान की चोरी कर चोर फरार हो गये. चोरी होने का पता तब चला जब सुबह करीब चार बजे परिवार के लोग छत से नीचे आये तो देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई है तथा बक्सा और अन्य सामान बिखरा पड़ा है. घर में रखी नकदी, चांदी और जमीन के आवश्यक दस्तावेज गायब थे. हो हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.
डुमरौन में जेवरात समेत लाखों रुपये की चोरी
डुमरौन में जेवरात समेत लाखों रुपये की चोरी
