मौसम बदलने से सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी

बड़कागांव प्रखंड और आसपास के क्षेत्र में मौसम के बदलाव से लोगों की सेहत बिगड़ रही है.

बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड और आसपास के क्षेत्र में मौसम के बदलाव से लोगों की सेहत बिगड़ रही है. तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. कम इम्यूनिटी वाले लोग सर्दी और खांसी की चपेट में आ रहे हैं. पिछले सप्ताह बेमौसम बारिश और गर्म-सर्द हवाओं के कारण कई लोग बीमार पड़ रहे हैं. बड़कागांव, सांढ, बिश्रामपुर, नयाटांड़, गोसाई बलिया, बादम, हरली, गोंदलपुरा, अंबाजीत, महुगायी खुर्द, चंदोल, सिंदवारी, सोनबरसा, सीकरी, सिरमा समेत अन्य क्षेत्रों में सर्दी, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या लगभग 45 फीसदी बढ़ गयी है. सरकारी अस्पताल, निजी क्लिनिक व नर्सिंग होम में मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है.

क्या कहते हैं चिकित्सा प्रभारी

बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि हालिया बारिश और धूप के उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >