दोषियों को कठोर-से-कठोर सजा दी जाये : अकेला यादव

कांग्रेस नेता व बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने शुक्रवार को बरही में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कुसुंभा विष्णुगढ़ की 12 वर्षीय बच्ची की हत्या कांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

बरही. कांग्रेस नेता व बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने शुक्रवार को बरही में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कुसुंभा विष्णुगढ़ की 12 वर्षीय बच्ची की हत्या कांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हजारीबाग पुलिस ने गहन जांच के बाद इस जघन्य अपराध की असलियत उजागर कर दी है, जो सराहनीय है. रामनवमी का जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता थी, और उसके बाद उन्होंने हत्या कांड का उद्भेदन कर दिया. अकेला यादव ने आरोप लगाया कि इस अपराध में मृतिका की मां, एक ओझा‑गुणी महिला और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भीम राम शामिल थे. उन्होंने भीम राम को इस कांड का मास्टरमाइंड बताया और कहा कि उसने हत्या के बाद लोगों को भ्रमित करने की कोशिश भी की. यादव ने मांग की कि दोषियों को कठोर कानूनी सजा दी जाये. उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वे दोषियों के लिए फांसी की मांग कर रहे थे, लेकिन जब असली दोषी उनका ही कार्यकर्ता निकला तो वे चुप हो गये और अब इधर‑उधर की बातें करने लगे हैं. यादव ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रवैये की भी आलोचना की और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन की घोषणा की. इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष इक़बाल रज़ा, मुखिया सिकंदर राणा, मनोज कुमार, पूर्व मुखिया मो. ताजुद्दीन और पंसस मो. सगीर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >