हजारीबाग. संत पॉल्स विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय की संस्थापिका स्व. श्रीमती अनिमा सोरेन की स्मृति में संस्थापक दिवस समारोह मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन निर्देशक डॉ. अमित अमर सोरेन के नेतृत्व में किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि सुधीर कुमार बोस, सुभाष कुमार बोस समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे.
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापिका स्व. अनिमा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद करने के साथ हुई. इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. ग्रुप डांस, मूक अभिनय और ग्रुप सॉन्ग की प्रस्तुतियों ने अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उत्साह, रचनात्मकता और अनुशासन की झलक देखने को मिली.
समारोह के दौरान विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान किये गये. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोरंजन सिंह, रीना सिंह, रजनी तिग्गा, रूपम झा, अनुश्री, मोयत्री, कनुप्रिया, प्रियंका, गुड़िया, नवीन, उपेंद्र समेत विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान रहा.
