डीएलएसए में आवेदन देकर अपनी समस्या का समाधान करें

चीफ एलएडीसी मुरली राणा एवं अधिकार मित्र विकास कुमार पांडेय ने लोगों को कानून की जानकारी दी.

हजारीबाग. जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग ने सोमवार को चलकुशा प्रखंड मुख्यालय, चलकुशा पंचायत एवं मास्केडीह पंचायत में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता अभियान चलाया. चीफ एलएडीसी मुरली राणा एवं अधिकार मित्र विकास कुमार पांडेय ने लोगों को कानून की जानकारी दी. चीफ एलएडीसी ने बताया कि डीएलएसए एक ऐसी जगह है, जहां त्वरित एवं निःशुल्क कार्य किया जाता है. लोग अपने छोटे-छोटे विवादों को डीएलएसए पहुंच कर आपस मे सुलह समझौता करा सकते हैं. साथ ही लोग घर बैठे निःशुल्क कानूनी जानकारी ले सकते हैं, इसके लिये टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि डीएलएसए मे आवेदन देकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं. अधिकार मित्र विकास कुमार पांडेय ने लोगों को बाल विवाह, भ्रूण हत्या, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान आदि के बारे मे जानकारी दी. मौके पर अधिकार मित्र अंजली कुमारी, नवाब फैजल सहित कई महिला पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SALLAHUDDIN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >