बड़कागांव में विकास सेवा समिति ने निजी खर्च से कराई जर्जर सड़क की मरम्मत, सदस्यों ने किया श्रमदान

बड़कागांव के गौरव बाजार रोड की जर्जर सड़क को विकास सेवा समिति ने अपने निजी खर्च और श्रम दान से ठीक कराया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है.

बड़कागांव : पश्चिमी पंचायत स्थित गौरव बाजार रोड के जर्जर सड़क की मरम्मति विकास सेवा समिति समिति ने अपनी निजी खर्च से कराई. सड़क के गड्ढों में छर्री का डस्ट गिरीवाकर मरम्मत करवाई . समिति के सदस्यों ने भी श्रम दान किया.

लगातार बारिश के वजह से सड़क से गुजरने में होती थी परेशानी : ग्रामीण

समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि लगातार बारिश होने के वजह से खड़ा खराब सड़क धीरे-धीरे गड्ढे में तब्दील होने के कारण आने जाने वाले को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. कई लोग इस गड्ढे के कारण गिरते नजर आते थे. हमारी समिति निर्णय लेते हुए इसे छर्री का डस्ट डालकर ठीक करवाया गया. श्रम दान करने वालों में उमेश प्रसाद सिन्हा, विकास कुमार मुनेश कुमार दांगी विष्णुदयाल आदि सदस्य शामिल थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में खनिज सेस राजस्व के मुद्दे पर झामुमो की बैठक, चरणबद्ध आंदोलन की बनी रणनीति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >