हजारीबाग : नये कोषागार पदाधिकारी के रूप में शमीक कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान कोषागार पदाधिकारी उज्जवल कुमार चौरसिया ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा. इस दौरान कोषागार कार्यालय के कर्मियों ने नये पदाधिकारी का स्वागत किया.
समयबद्ध और पारदर्शी कार्य पर जोर
पदभार ग्रहण करने के बाद शमीक कुमार ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोषागार के कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता लाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि कोषागार से जुड़े सभी कार्यों का निष्पादन ससमय और पारदर्शी तरीके से किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि पेंशनधारियों, कर्मियों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा. सभी के सहयोग से कोषागार के कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जायेगा.
