हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग हजारीबाग कक्षा चतुर्थ की बहन समीक्षा कुमारी ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में पहले स्थान पर रही. विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने समीक्षा को सम्मानित किया. कहा कि परिश्रम, अनुशासन एवं सतत अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि समीक्षा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करता है. समाज को बांटने की राजनीति स्वीकार्य नहीं-मुन्ना सिंह हजारीबाग. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को चानो स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर रामनवमी जुलूस में हुई हत्या, विष्णुगढ़ कांड और जिले के मौजूदा हालात पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा. हजारीबाग जैसे शांतिप्रिय जिले को बदनाम करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने रामनवमी पर्व को आस्था व मर्यादा का प्रतीक बताया. डीजे व शोर-शराबे की संस्कृति पर आपत्ति जतायी. कहा कि इससे धार्मिक आयोजनों की गरिमा प्रभावित होती है. उन्होंने संसाधनों को दिखावे के बजाय शिक्षा व स्वास्थ्य पर खर्च करने की अपील की. मुन्ना सिंह ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की. राजनीतिक बयान में उन्होंने भाजपा पर धार्मिक मुद्दों को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया. उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और जिले की सौहार्दपूर्ण परंपरा को बनाये रखने की बात कही.
निबंध प्रतियोगिता में समीक्षा कुमारी प्रथम
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग हजारीबाग कक्षा चतुर्थ की बहन समीक्षा कुमारी ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में पहले स्थान पर रही.
