.कुर्बानी इंसान की सच्ची आस्था व त्याग का प्रतीक है

.कुर्बानी इंसान की सच्ची आस्था व त्याग का प्रतीक है

चुरचू. बकरीद का पर्व गुरुवार को चरही, चुरचू और कोयलांचल क्षेत्र में भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधानों में सजकर ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे. सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोग गले मिलकर एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते दिखे. प्रखंड के आजाद नगर कजरी, करीमगंज, पिपरा, मयूरनचवा, इंदिरा, जरबा, चरही, चीचीकला और बोदरा समेत विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज का आयोजन हुआ. उलेमाओं ने अपने संबोधन में कहा कि कुर्बानी इंसान की सच्ची आस्था, त्याग और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक है. नमाज के बाद घर-घर में जानवरों की कुर्बानी दी गयी और मेहमानों का इस्तकबाल किया गया. बच्चों में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. नए कपड़ों में सजे बच्चे ईदी और उपहार पाकर बेहद खुश नजर आए. कजरी, पिपरा, इंदिरा, चीचीकला, बोदरा, चुरचू, चरही और जरबा जैसे मुस्लिम बहुल मोहल्लों में सुबह से ही चहल-पहल रही. त्योहार ने हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल पेश की. सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है. इस अवसर पर क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण और सामूहिक खुशी का अद्भुत नजारा देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >