ग्रामीण जमीन देकर श्रमदान से बना रहे रास्ता

आवागमन में हो रही थी परेशानी

बरही. विजैया गांव में रास्ता सही नहीं होने के कारण स्कूल से लेकर देवी मंडप तक आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही थी. इसे देखते हुए उप प्रमुख देवलाल महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी निजी जमीन देकर श्रमदान से रास्ता बनाने का संकल्प लिया. शनिवार को इस संकल्प को साकार करने के लिए ग्रामीण जमीन पर उतरे. रास्ते के लिए जमीन चिह्नित कर कोड़ी-कुदाल लेकर जमीन की खुदाई व समतलीकरण के काम में जुट गये. विजया स्कूल से देवी मंडप तक लगभग एक किमी मिट्टी-मोरम पथ बनाया जा रहा है. श्रमदान में उप प्रमुख के अलावा उमेश प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद, लोकेश कुमार, संतोष कुमार, अजय साव, सिकंदर कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, प्रयाग यादव, रामेश्वर यादव, केदार यादव, मुकेश यादव, सुरेंद्र कुमार, कैलाश रविदास, रविंद्र किशोर वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, आर्यन कुमार, रामजी कुमार, वीरेंद्र महतो, दशरथ महतो शामिल हैं. ग्रामीण रास्ता निर्माण के लिए चंदा कर धन एकत्रित कर रहे हैं. जिप उपाध्यक्ष किसुन यादव भी कार्य स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों के प्रयास की सराहना की. रास्ता बन जाने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र से देवी मंडप तक अपने स्तर से नाली का निर्माण कराने की घोषणा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >