शादी से लौट रहे मां-बेटे कंटेनर में दबे, घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाले गये शव

Road Accident in Hazaribagh: हजारीबाग में शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बगोदर की ओर से आ रही मोटर साइकिल को जीटी रोड पर पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी. इसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया. मां-बेटे उसी कंटेनर के नीचे दब गये. काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया. मृतक बरकट्ठा के बंडासिंघा गांव के रहने वाले थे. एक रिश्तेदार के यहां से शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे.

Road Accident in Hazaribagh| बरकट्ठा (हजारीबाग), रेयाज खान : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर में शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह 9:30 बजे के करीब जीटी रोड पर हुई. बगोदर की ओर से आ रही मोटर साइकिल (जेएच 11 एजी 2115) को पीछे से कंटेनर (एचआर 55 एसी 7885) ने टक्कर मार दी. बाईक पर सवार दोनों लोग नीचे गिर गये. इसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर दोनों के ऊपर पलट गया. हादसे में कंटेनर के नीचे दबकर दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.

कंटेनर की ठोकर लगने के बाद ऐसा हो गया बाईक का हाल. फोटो : प्रभात खबर

2 क्रेन और जेसीबी से कंटेनर को हटाकर शव निकाले

मामले की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने 2 क्रेन और जेसीबी मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद कंटेनर को हटाने के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला. मृतकों की पहचान ग्राम बंडासिंघा बरकट्ठा निवासी गेनसी देवी उर्फ भूषी (55) पति भोला साव और उनके पुत्र मोनू कुमार साव (25) के रूप में हुई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल, गांव में मातम

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में मातम का माहौल है. पुलिस ने दोनों के शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया है. मृतक मां-बेटा अपने संबंधी के घर ग्राम परसिया बगडो बगोदर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हो गयी.

इसे भी पढ़ें

5 मई को रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर का रेट

6 मई तक उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ पूरे झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट

बिशप निर्मल मिंज ने 1971 में रांची में की थी गोस्सनर कॉलेज की स्थापना

Vishu Sendra Festival: ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ दलमा पहुंचे 2-3 हजार सेंदरा वीर, घने जंगलों में कूच करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >