जुलूस मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारू रखें : डीआइजी

होली, ईद अौर रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा

हजारीबाग. होली, ईद एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर उत्तरी छोटानागपुर रेंज के डीआइजी अंजनी कुमार झा ने पांच जिलों के एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विधि व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की. डीआइजी ने बीएनएस की धारा 126 के तहत पूर्व में विधि व्यवस्था भंग करने वाले, सांप्रदायिक विवाद एवं घटित घटनाओं के बाद दर्ज की गयी प्राथमिकी से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने रेंज के सभी जिलों में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली. जिन जिलों में उपकरण सही अवस्था में नहीं हैं, उन्हें तत्काल बदलने एवं मरम्मत कराने का निर्देश दिया. डीआइजी ने होली के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने सभी संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखने तथा रामनवमी जुलूस के मार्गों का भौतिक सत्यापन कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा जिलों में कार्यरत कंपोजिट कंट्रोल रूम को सशक्त बनाने, सीसी टीवी कैमरों को सुचारू रखने एवं अतिरिक्त कैमरे लगाने के लिए भी संबंधित एसपी को निर्देशित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >