पहाड़पुर गांव में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

भारी मात्रा में शराब, उपकरण बरामद

बरकट्ठा. गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व संचय के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया. हजारीबाग उपायुक्त के आदेश पर होली एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने ग्राम पहाड़पुर निवासी सहदेव मांझी (पिता किशुन मांझी) के घर से अवैध विदेशी शराब निर्माण की मिनी फैक्ट्री का उदभेदन किया. वहां से विभिन्न ब्रांडों की कुल 108 लीटर तैयार अवैध विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही करीब 200 लीटर तैयार रंगीन शराब, पांच लीटर कैरामेल, विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल, लेबल, ढक्कन, आसंजक, कार्टन, शराब तैयार करने का बर्तन व ड्राम भी जब्त किया गया है. समाचार लिखे जाने तक शराब कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी. छापामारी का नेतृत्व एसआइ सुमित कुमार कर रहे थे. छापेमारी में एएसआइ सैयद बशीरुद्दीन, एएसआइ एंथोनी बाजे, आलोक कुमार सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >